Category Archives:  Spiritual

ये है भारत की सबसे डरावनी जगह, डरपोक व्यक्ति ना जाये इसे देखने...

Nov 13 2018

Posted By:  Sandeep

आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले है जो भारत में सबसे ज्यादा खतरनाक है | जिन्हे भारत सरकार ने भी खतरनाक बताया है |


 भारत एक खूबसूरत देश है | यह विश्व के उत्तरी-पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है | इसके उत्तरी भाग में विशाल हिमालय पर्वत है जो सैकड़ों वर्षों से हमारी सुरक्षा कर रहा है | जबकि तीनो और से यह जल से घिरा हुआ है | इसलिए इसे प्रायद्विपीय भारत भी कहते है | भारत की संस्कृति और सभ्यता को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते है | लेकिन इस खूबसूरत भारत में कई ऐसी खौफनाक जगह भी है जिनके बारे में शायद आपने नहीं सुना होगा | आइये आज हम उन जगह एवं उनसे जुड़ी कहानियों के बारे आपको बताते है |

यदि आप दिल्ली में स्थित अग्रसेन की बावली में कभी जायेंगे तो आपको ऐसा महसूस होगा जैसे की कोई आपका पीछा कर रहा हो | लेकिन जब आप पीछे मुड़कर देखेंगे तो आपको कुछ भी दिखाई नहीं देगा | इसके बाद टनल नंबर 33, शिमला की सबसे डरावनी  जगह है | यहाँ रहने वाले लोगो का मानना है की इस सुरंग मे अंग्रेज इंजिनियर कर्नल बागोल की आत्मा अभी तक भटक रही है | कई लोगो ने उसे सुरंग के अन्दर देखा भी है |


इसके बाद पुरे विश्व का सबसे डरावना स्थान भानगढ़ ( राजस्थान ) आता है | इसके बारे में हमने पूर्व में प्रकाशित आर्टिकल में भी बताया है | इसके बाद सबसे डरावनी जगहों में पश्चिम बंगाल का एक बहुत ही खुबसूरत हिल-स्टेशन का नाम आता है | इसे डाव हिल कहते है | यहाँ रहने वाले लोगों ने बताया है की यहाँ बिना सर का एक लड़का घूमता है |

दिल्ली में एक मालचा नाम का महल है इसके बारे में कहा जाता है की यहां बेगम विलायत रहा करती थी | लेकिन किसी कारण वश उसने खुदखुशी कर ली है | ऐसा कहा जाता है की आपसी कलह के कारण बेगम का दस किन तक अंतिम संस्कार नहीं किया गया | जबकि 11वें दिन उसे दफनाया गया | आज तक बेगम इसी महल में घूम रही है | इस महल में रात्रि में प्रवेश करना या निवास करना अपनी मौत को दावत देने के समान है |


यदि आपको मौका मिले भारत के पश्चिम में जाने का तो गुजरात में स्थित डुमास बीच को जरूर देख कर आये | यह अरब सागर में स्थित है | यहाँ एक शमशान घाट है | जिसके बारे में स्थानीय लोगों का कहना है की यहां से गुजरने पर रात्रि में काफी आवाजे आती है | लेकिन यहाँ किसी को देखा नहीं गया है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर